भाजपा कुत्तों की नसबंदी में भी पैसा खाती है यह आश्चर्यजनक मामला प्रकाश में आया है
पिंपरी चिंचवड : पिंपरी चिंचवड मनपा एक दुधारु गाय है जिसका दुध हर कोई पीने के लिए मौके की तलाश में रहता है। सत्ताधारी भाजपा कुत्तों की नसबंदी में भी पैसा खाती है यह आश्चर्यजनक मामला प्रकाश में आया है। शहर भाजपा का महासचिव इस घोटाले में शामिल है। ऐसा आरोप पूर्व महापौर और वरिष्ठ नगरसेवक योगेश बहल ने लगाया है। एक आरटीआई के तहत यह जानकारी सामने आयी है कि जब लॉकडाउन लगा था तब कुत्तों की नसबंदी का फर्जीवाडा करके करीबन 73 लाख रुपये का घोटाला किया गया। कुत्तों की नसबंदी के लिए ठेकेदार को 73 लाख का भूगतान किया गया। इस प्रकरण की गूंज कल मनपा की सर्वसाधारण सभा में सुनाई दी। भाजपा की ही नगरसेविका आशा शेडगे ने भरी महासभा में नसबंदी मामले का जमकर उछाला और अपनी ही पार्टी को आरोपी के कटघरे में खड़ा करने का काम किया।
सख्त लॉकडाउन अवधि के दौरान मनपा के पशु चिकित्सा विभाग ने करीब 7 हजार 125 कुत्तों का नसबंदी करने का दावा किया। इसकी कीमत 71 लाख रुपये थी। टेंडर में आठ शर्तों के मुताबिक कुत्तों का फोटो लेना जरूरी था लेकिन फोटो नहीं खींची गई। पूर्व महापौर योगेश बहल ने सत्तारूढ़ भाजपा महासचिव पर घोटाले में शामिल होने का बड़ा आरोप लगाया है। गुरुवार 18 नवंबर को चिंचवड़ मनपा की स्थगित बैठक हुई। महापौर उषा माई ढोरे पीठासीन अधिकारी के रुप में विराजमान थी। बैठक के एजेंडे में पालिका और मेसर्स पीपुल फॉर एनिमल्स के साथ मिलकर शहर में पशुओं के लिए पशु आश्रय एवं चिकित्सा केंद्र शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। दो घंटे तक चर्चा हुई। पूर्व महापौर योगेश बहल ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा कोरोना काल में भ्रष्टाचार की। कुत्तों की नसबंदी पर भी पैसा खाने का काम किया। कोरोना काल में जब जनजीवन ठप था तो पालिका ने कहा कि 7,125 कुत्तों का नसबंदी किया गया। नसबंदी का काम चार संस्थाओं को दिया गया है। इसमें जीवरक्षा एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट ने 1 मई,2020 से 30 जून,2020 और 1 जुलाई से 31 जुलाई,2020 के बीच 1,475 कुत्तों की नसबंदी की।
