भोपाल के करुणा बुद्ध विहार में तथागत गौतम बुध्द जयंती मनाई गई
भोपाल,दि.25: दिनांक 23/05/2024 : दि बुध्दिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा भोपाल के तत्वावधान मे महाकारुणिक तथागत गौतम बुध्द की 2568 वीं जयंती करूणा बुध्द विहार के प्रांगण मे बडे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर पूज्य भिक्षु शरणांकर महाथेरो एव पूज्य भिक्षुणी संघमित्रा जी व्दारा पंचशील त्रिशरण ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथि के रुप में विधायक मा.भगवानदास सबनानी,प्रमुख अतिथि दि बुध्दिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमेन डाॅ चन्द्रबोधि पाटिल.विशेष अतिथि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव डा मोहनलाल पाटील, बुध्दिस्ट सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव शंकरराव ढेगरे,* राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष *इंजि.धम्मरतन सोमकुंवर,राष्ट्रीय सचिव *बी टी गजभिए*, प्रदेश अध्यक्ष *सी एल बौद्ध*, उपाध्यक्ष *वामन जंजाले,* समता सैनिक दल के संरक्षक *यू जी चवरे*, प्रदेश महासचिव *चिंतामन पगारे*, संयुक्त जयंती समारोह अध्यक्ष *रामू गजभिए* , करुणा बुद्ध विहार के अध्यक्ष *मनोज मानिक*, महासचिव *अशोक पाटील* ने संबोधित किया। आभार प्रदर्शन प्रबुद्ध महिला मंडल की महासचिव अंजली चवरे ने की। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए तथागत भगवान गौतम बुध्द के जीवनीपर प्रकाश डालते हुए उनके उपदेशो से अवगत कराया। विगत तीन दिवसीय से जारी श्रामनेर शिविर का विधिवत चीवर उतार कर समापन हुआ और उन बच्चो को उनके माता पिता को सौपा गया ।

